राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को बताया सिरफिरे

WhatsApp Channel Join Now
राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को बताया सिरफिरे


राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को बताया सिरफिरे


राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को बताया सिरफिरे


संभल, 16 मई (हि.स.)। जनपद संभल की चंदौसी में आयोजित हुए दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव औलख ने पत्रकारों के सवाल कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है उस पर आपको क्या कहना है, उन्होंने कहा कि देखिए समाजवादी के लोग जो हैं सिरफिरे लोग है। इन्हें पता ही नहीं लगता कि क्या बात कहनी है क्या बात नहीं कहनी है कोई औचित्य ही नहीं था कि किसी के ऊपर कमेंट करने का। आपको अपनी पार्टियों की नीति के साथ काम करना चाहिए, नीतियों के साथ चलना चाहिए एक दूसरे समाज के ऊपर कोई भी किसी का अधिकार नहीं है टिप्पणी करने का।

पत्रकारों के सवाल कि पहले पीएम मोदी के खिलाफ भी एक बयान आया था, उन्होंने कहा कि मैंने आपको कहा कि इनको कोई ज्ञान नहीं है समाजवादी पार्टी में वो लोग हैं जो सिर्फ अपने आप को शो करने के लिए प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हैं। कभी किसी समाज पर टिप्पणी कर दी, कभी किसी ऐसे मुद्दे पर टिप्पणी कर दी, जिसका कोई औचित्य नहीं है यह गलत है ओर इनको इस बारे में सोचना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

पत्रकारों के सवाल कि लगातार जातिगत टिप्पणी की जा रही हैं इन पर कोई कार्रवाई होगी क्या, इस पर उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी , करी भी है और आगे भी कार्रवाई होगी, अगर इस तरह से गैर जिम्मेदार टिप्पणी किसी भी व्यक्ति समाज पर पार्टी पर करेंगे तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar

Share this story