सई नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत

WhatsApp Channel Join Now


जौनपुर ,04 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक 28 वर्षीय युवक बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सई नदी में स्नान करते समय डूब गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोर लगाकर युवक के खोजबीन में जुटी गई।करीब दो घंटा बाद युवक का शव डूबे हुए स्थान से 200मीटर दूर इजरी गांव की तरफ मिल गया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी लगभग अवनीश यादव (28)पुत्र शिवशंकर यादव शाम को अपने तीन अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास नदी में स्नान करने गया था। एक बार सभी लोग तैरकर नदी के उस पार गए, वापस लौटते समय नानक डूब गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भारी संख्या में लोग पहुंचकर युवक के खोजबीन में जुट गए करीब दो घंटा बाद युवक का शव मिल गया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया युवक की डूबने से मौत हुई है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story