सारथी एप और टोल फ्री नंबर पर टूटी सड़कों के फोटो-सूचना भेजे- विनय कुमार

WhatsApp Channel Join Now
सारथी एप और टोल फ्री नंबर पर टूटी सड़कों के फोटो-सूचना भेजे- विनय कुमार


- जल निगम ने जल सारथी एप और विशेष टोल-फ्री नंबर की शुरुआत की

मुरादाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों से निजात दिलाने के लिए जल निगम ने शुक्रवार से जल सारथी एप और विशेष टोल-फ्री नंबर की शुरुआत की है, जिसके जरिये ग्रामीण शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाना और जवाबदेही तय करना है।

जल निगम ग्रामीण ने दावा किया है कि जल सारथी एप और टोल फ्री नंबर पर टूटी सड़कों के फोटो या वीडियो सहित सूचना मुहैया कराने पर सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। प्रदेश व्यापी यह अभियान 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा।

जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि जिले में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2335 किमी सड़कें खोदी गई थी। इसमें अभी तक 2276 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। विभाग की तरफ से इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा जल सारथी एप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story