अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल और वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल और वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन


मुरादाबाद, 02 सितम्बर (हि.स.)। त्यौहारों के मद्देनजर रेलगाड़ियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04213-04214) और वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04217-04218) का संचालन 3 और 4 सितंबर को किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बुधवार काे बताया कि ट्रेन संख्या 04213 3 सितंबर को अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए और ट्रेन संख्या 04214 4 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04217 3 सितंबर को वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए और ट्रेन संख्या 04218 4 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल से वाराणसी के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 04213 अयोध्या कैंट से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी जो बाराबंकी, लखनऊ, बरेली होते हुए रात्रि 2ः40 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 2 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद से चलकर हापुड़ गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6ः10 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04214 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8ः30 पर चलेगी जो गाजियाबाद, हापुड़ होते हुए सुबह 11ः35 पर मुरादाबाद स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर बरेली लखनऊ बाराबंकी होते हुए रात्रि 9 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या कैंट पहुंचेगी

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04217 वाराणसी से दोपहर 3ः40 पर चलेगी जो मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली होते हुए रात्रि 3 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद रात्रि 3 बजकर 10 मिनट पर मुरादाबाद से चलकर हापुड, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7ः10 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04218 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8ः30 पर चलेगी जो गाजियाबाद, हापुड़ होते हुए दोपहर 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से 12ः10 पर चलकर बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए रात्रि 12ः25 पर वाराणसी पहुंचेगी।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story