इंटर क्लब मैच : रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी चार रन से जीती

WhatsApp Channel Join Now
इंटर क्लब मैच : रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी चार रन से जीती


मुरादाबाद, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को इंटर क्लब मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने एसआर क्रिकेट एकेडमी को चार रन से पराजित कर दिया। रुक्मणी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम 38.5 ओवर में 229 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मो. अरीब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीम के लिए लक्ष्य मिश्रा ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। जबकि देव चौधरी ने 36, सल्लू ने 21 और अमित जोशी ने 18 रन बनाए। जवाब में एसआर क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 225 रन ही बना सकी। इसमें अनमोल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का योगदान दिया।

वहीं टीम के लिए एनपी सिंह ने 35 व मानित चौधरी ने 27 रन बनाए। लेकिन टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। रुक्मणी की ओर से मो. अरीब को चार विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच मो. हसीन, सिद्धार्थ मलिक, मो. सायम, ओम दत्त शर्मा, हाजी फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story