संघ के स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक दक्षता व शौर्य का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
संघ के स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक दक्षता व शौर्य का प्रदर्शन


संघ के स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक दक्षता व शौर्य का प्रदर्शन


संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण: परितोष

लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण भाग की ओर से तेलीबाग स्थित ए.पी.एस. अकादमी के प्रांगण में रविवार को 'शारीरिक प्रधान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण भाग के विभिन्न नगरों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन, सामूहिक शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने समता, दंड युद्ध, नियुद्ध व योगासन का सामूहिमक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत शारीरिक प्रमुख परितोष ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ समाज की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से परम वैभवशाली राष्ट्र की पुनर्स्थापना करना है।

इस अवसर पर लखनऊ दक्षिण भाग के सह संघचालक ओम प्रकाश, लखनऊ के विभाग कार्यवाह अमितेश, स्थानीय गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'प्रार्थना' के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story