राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोरक्ष प्रांत में लगाये 149 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयाेजन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोरक्ष प्रांत में लगाये 149 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयाेजन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोरक्ष प्रांत में लगाये 149 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयाेजन


-गोरखपुर महानगर में 19,523 मरीजों का किया गया उपचार

गोरखपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सेवा विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के उपलक्ष्य में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा बस्तियों में वंचित, पीड़ित, उपेक्षित एवं असहाय वर्ग के लिए व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

गोरक्ष प्रांत में संघ के सेवा विभाग, सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में बस्ती जनपद के हरैया से लेकर बलिया तक कुल 149 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा। गोरखपुर महानगर में विशेष रूप से 35 स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवा बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इन शिविरों में जनसहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। गोरखपुर महानगर में कुल 19,523 मरीजों का उपचार किया गया, जो इस सेवा अभियान की व्यापकता और प्रभावशीलता को दर्शाता है।

इस आयाेजन से जुड़े डॉ अमित सिंह श्रीनेत, सचिव नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन एवं आर्थोपेडिक सर्जन, संकट मोचन हॉस्पिटल गोरखपुर ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, चिकित्सकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story