तेज वर्षा में भी नहीं रुके स्वयंसेवकों के कदम, पथ संचलन में दिखा अनुशासन

WhatsApp Channel Join Now
तेज वर्षा में भी नहीं रुके स्वयंसेवकों के कदम, पथ संचलन में दिखा अनुशासन


तेज वर्षा में भी नहीं रुके स्वयंसेवकों के कदम, पथ संचलन में दिखा अनुशासन


लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ के दक्षिण भाग की ओर से रविवार को युवा केंद्रित कार्यक्रम के निमित्त युवाओं का पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन सनातन धर्म मंदिर सिंगार नगर आलमबाग से निकल कर सन्त निरंकारी भवन होते हुए आलमबाग चौराहे से मुड़कर वापस सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

संचलन के दौरान तेज वर्षा होने लगी। इसके बावजूद सभी स्वयंसेवक अनुशासन में संचलन करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश ने संघ के अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प की बात करते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवक इस बारिश में भी अनुशासन के साथ चलते हैं,कोई भी स्वयंसेवक अपने मार्ग से डिगा नहीं। यही युवा शक्ति की पहचान है जो आगे देश का नेतृत्व करने वाली है। उन्होंने आगे कहा यही जोश और जज्बा देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं में जरूरत होती है। इस अवसर पर दक्षिण भाग के भाग संघचालक रणवीर,भाग कार्यवाह धीरेंद्र,सह भाग कार्यवाह सूरज एवं सिद्धार्थ सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story