हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया पंच परिवर्तन लाने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया पंच परिवर्तन लाने पर जोर


हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया पंच परिवर्तन लाने पर जोर


लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार काे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से दयानंद नगर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह मिलन कार्यक्रम हिन्दुओं में पंच परिवर्तन लाने हेतु आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन पंच परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयाेजन कर रहा है। ये पंच परिवर्तन हैं- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य है। स्नग्धा चटखंडी व राधा ने पंच परिवर्तनों की व्याख्या की।

सम्मेलन में कुलदीप तिवारी ने हिन्दुत्व व सनातन की व्याख्या करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सम्मान उसके आचरण, संयम व कर्तव्य के अनुरूप मिलता है। उन्होंने कहा कि संविधान में छह मौलिक अधिकार हैं वही संविधान में ग्यारह कर्तव्यों की बात भी कही गई। हम सब को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी स्मरण करना चाहिए। हमें कर्तव्यों का निर्वहन स्वेच्छापूर्वक करना चाहिए। तिवारी ने कहा कि आज भारत में डेमोग्राफी में परिवर्तन हो रहा है उसकी हम सबको चिन्ता करने की जरूरत है।

संघ के पूर्व संघचालक विष्णु गुप्त ने अध्यक्षीय उद्बोधन किया। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार निगम ने आए हुए सभी भाई-बहनों से अनुरोध किया कि उद्बोधन में आये हुए विषयों व विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए, तभी भारतवर्ष का विकास संभव हो पाएगा।

इस कार्यक्रम में दयानन्द नगर के संघचालक मनमोहन ,नगर कार्यवाह दीपक ,बौद्धिक प्रमुख दयाशंकर , गोमती नगर वार्ड के पार्षद कौशल किशोर पाण्डेय , भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह, स्वयंसेवक जय करनसिंह, नितिन माथुर, पीयूष कुमार, आर पी राजपूत समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकाें व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे साथ अपना मेलजोल बढ़ाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story