राम मंदिर में संघ के घोष दल का हाेगा श्रीरामार्चनम, स्वयंसेवक पहुंचे अयोध्या

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर में संघ के घोष दल का हाेगा श्रीरामार्चनम, स्वयंसेवक पहुंचे अयोध्या


अयोध्या, 21 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौवें वर्ष पर स्वयंसेवकों का घोष दल कल रविवार 22 फरवरी को श्रीरामार्चनम के अंतर्गत सरयू तट पर वंदन के साथ पथ संचलन प्रारम्भ करेगा।

इसमें वेणु,श्रृंग और शंख की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। दिल्ली प्रांत का यह घोष दल आज शनिवार को प्रातः अयोध्या पहुंचा और कारसेवकपुरम में दीर्घ पूर्वाभ्यास किया।

कल रविवार को 3.15 बजे सरयू तट से घोष संचलन वीणा चौक पहुंचकर स्वर साम्राज्ञी लता जी व बलिदानी कारसेवकों को रागमयी श्रद्धांजलि देगा। तदुपरान्त संचलन हनुमान गढ़ी पर बजरंग बली की स्तुति वादन के बाद श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचेगा। यहां 5.15 से 6.15 बजे तक प्रदक्षिणा एवं स्थिर स्तुति वादन होगा। तत्पश्चात सभी प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story