राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा सम्मेलन में स्वयंसेवकों की रही भारी सहभागिता, मिला सफलता का मंत्र

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा सम्मेलन में स्वयंसेवकों की रही भारी सहभागिता, मिला सफलता का मंत्र


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा सम्मेलन में स्वयंसेवकों की रही भारी सहभागिता, मिला सफलता का मंत्र


गोरखपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर दक्षिणी के तत्वावधान में पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और समाज के सकारात्मक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं में अनुशासन, संगठन, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। युवा शक्ति यदि संगठित होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। कार्यक्रम में मंच पर सह भाग संघचालक राजाराम जी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं ने संघ के विचारों और कार्यपद्धति को समझा तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story