रोवर्स और रेंजर्स के प्रशिक्षण से नेतृत्व की क्षमता का हाेता है विकास : प्रो. अनुभूति दुबे

WhatsApp Channel Join Now
रोवर्स और रेंजर्स के प्रशिक्षण से नेतृत्व की क्षमता का हाेता है विकास : प्रो. अनुभूति दुबे


रोवर्स और रेंजर्स के प्रशिक्षण से नेतृत्व की क्षमता का हाेता है विकास : प्रो. अनुभूति दुबे


गोरखपुर, 17 मार्च (हि.स.)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय के तत्वाधान में जिला संस्था दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स विभाग में रोवर्स एण्ड रेंजर्स के संयोजक प्रो शरद कुमार मिश्र के नेतृत्व में एकदिवसीय बिगनर कोर्स का आयोजन विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के लिए किया गया। प्रतिभागियों को स्काउटिंग का सामान्य परिचय कराया गया ताकि वे अपने क्रू एवं टीम का गठन एवं संचालन सुचारु रूप से कर सकें।

कोर्स का आरंभ ध्वजारोहण से प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण प्रति कुलपति प्रो शान्तनु रस्तोगी द्वारा किया गया।वाणी की देवी मां सरस्वती के औपचारिक पूजन अर्चन के बाद कोर्स प्रारंभ हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह ने स्काउटिंग के आधारभूत तत्वों के बारे में एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने स्काउटिंग की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला संगठन आयुक्त गाइड इशरत सिद्दीकी ने संस्था के विभिन्न अनुभाग, रोवर स्काउट लीडर डॉक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने आदर्श वाक्य साइंस सैल्यूट बायां हाथ मिलाना,जिला संगठन कमिश्नर रोवर सूरज चंद गौतम ने संस्था के गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के संगठनात्मक संरचना के बारे में तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुशीनगर इजहारूल खान ने यूनिट की शुरुआत कैसे करें एवं यूनिट लीडर की उन्नति कैसे हो आदि के बारे में प्रशिक्षको को प्रशिक्षित किया |

समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा संचालित सभी महाविद्यालय को क्रू / टीम का पंजीकरण करना होगा और उसे संचालित करने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में कम से कम एक रोवर लीडर/ रेंजर लीडर को प्रशिक्षित होना होगा, ताकि छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स का लाभ मिल सके। कुलपति ने जम्बूरी कैम्प सफलतापूर्वक पूरा करके लौटे रोवर्स एण्ड रेंजर्स को सर्टिफिकेट वितरित किया तथा मेडल पहना कर सम्मानित किया।

रोवर्स रेंजर्स संयोजक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने कहा कि रोवर और रेंजर का प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र स्वस्थ सुखी और उपयोगी नागरिक बन सकेंगे। उनके अंदर उत्तम नागरिकता के गुणों का विकास होगा।

प्रति कुलपति जिला मुख्यायुक्त प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण के चार स्तंभ है स्वास्थ्य और बल, नैतिकता और चारित्रिक विकास, हस्तकला कौशल तथा पर सेवा। इसके माध्यम से रोवर्स और रेंजर्स में ऐसे कौशल का विकास करते हैं, जिसके द्वारा रोवर्स और रेंजर्स अपना विकास करने के साथ-साथ समाज का भी कल्याण कर सकें।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने कहा कि रोवर्स और रेंजर्स के प्रशिक्षण से योग्यता में वृद्धि करने के साथ-साथ स्वार्थ को सेवा में बदलने का कार्य किया जाता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से संयम आत्म निर्देशन एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित जिला संगठन कमिश्नर रोवर सूरज चंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित रोहित सैनी, मानुस कसेरा, सिद्धार्थ कुमार, शिवा कुमार,सेजल साहनी,आयुषी उपाध्याय, किरण देवी, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story