रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े; गांव में पसरा मातम

WhatsApp Channel Join Now
रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े; गांव में पसरा मातम


हाथरस, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के रुहेरी क्षेत्र के गलपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। कृषि कार्य के लिए खेत पर गए बृजभूषण पुत्र रणवीर प्रसाद रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रोटावेटर की चपेट में आने से उनका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बृजभूषण खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गलपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story