उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में रोलर फ्लोर मिलिर्स उद्योग का योगदान बेहद महत्वपूर्ण : दयाशंकर दयालु

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में रोलर फ्लोर मिलिर्स उद्योग का योगदान बेहद महत्वपूर्ण : दयाशंकर दयालु


लखनऊ, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर के मिलर्स, खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ और देश-विदेश (चाइना, स्विट्जरलैंड, तुर्की) की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दो दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में रोलर फ्लोर मिलिंग उद्योग का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि यह उद्योग सीधे किसानों, रसोई, रोजगार और देश की खाद्य सुरक्षा से जुड़ा है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीशचद्र शर्मा ने कहा किसान से लेकर उपभोक्ता तक की खाद्य श्रृंखला को मजबूत करने में आधुनिक प्रोसेसिंग सेक्टर की भूमिका को सराहा। उन्होंने सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद और वितरण व्यवस्था में नई तकनीक अपनाने पर बल दिया। उद्योग में आधुनिक तकनीकों के समावेश और सहयोग के नए आयाम स्थापित करने के लिए UPRFMA नेSIDBI(भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) औरiGrainके साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में मदन लाल जिंदल, रामचंद्र सिंघल, प्रमोद वैश्य, राजेन्द्र प्रसाद सावरिया, संतोष अग्रवाल, बी. अशोक कुमार एवं टेक चंद जिंदल को सम्मानित किया गया।

फ्लोर मिलिंग लेगेसी अवार्ड: श्रेय अग्रवाल, राजीव कुमार गुप्ता और महेश प्रकाश सिंहानिया को मिला।

यंग मिलर एंटरप्रेन्योर अवार्ड: भावेश कुमार गुप्ता, माधव भालोटिया और अंकित केडिया को दिया गया। इसके अलावा सस्टेनेबिलिटी, नई तकनीक और महिला उद्यमिता (श्वेता जिंदल) के क्षेत्रों में भी अवार्ड बांटे गए।

भामा शाह अवार्ड: एसोसिएशन के लखनऊ स्थित भवन निर्माण में विशेष योगदान देने वाले उद्यमी साथियों (दीपक कुमार बजाज, संदीप बंसल, विजय कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, गुरजीत सिंह, धर्मेंद्र जैन, टेक चंद जिंदल आदि) को 'भामा शाह अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story