भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा 12 जुलाई को ग्रहण करेंगे पदभार

WhatsApp Channel Join Now
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा 12 जुलाई को ग्रहण करेंगे पदभार


लखनऊ, 11 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता (भाजपा) युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा 12 जुलाई (रविवार) को प्रदेश भाजपा कार्यालय पंहुचकर पदभार ग्रहण करेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करने के बाद डा. रोहित मिश्र युवाओं के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पूर्व लखनऊ स्थित 1090 चौराहे से बड़ी संख्या में युवाओं के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

डा.रोहित मिश्र ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जनसेवा का यह मार्ग पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और आप सभी के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। इस नई जिम्मेदारी को मैं केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं की आवाज़ बनने और उनके सशक्तिकरण के एक मिशन के रूप में देखता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस दायित्व को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस सफर में आप सभी का स्नेह,आशीर्वाद और सक्रिय सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़एं और एक सशक्त समर्थ युवा शक्ति का निर्माण करें।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story