लंबित मांगों के समाधान को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियाें ने जताया विराेध

WhatsApp Channel Join Now
लंबित मांगों के समाधान को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियाें ने जताया विराेध


मुरादाबाद, 19 नवंबर (हि. स.)। आयकर विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लंबित मांगों के समाधान हेतु गुरुवार को आयकर विभाग कार्यालय के परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के संयुक्त मंच ज्वाइंट काउंसलिंग आफ एक्शन ईस्टर्न यूपी सर्किल के आह्वान पर आयकर विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न लंबित मांगों के समाधान हेतु दोपहर 1:30 बजे से संबंधित सीआईटी/ पीसीटी/ सीसीआईटी कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

विभाग में लंबे समय से कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभिन्न जायज मांगें लंबित हैं। इन मांगों के संबंध में अनेक बार ज्ञापन, वार्ता एवं अनुरोध किए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है तथा उनके पदोन्नति, सेवा संबंधी हितों एवं कार्य परिस्थितियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आयकर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने मांग की कि कैडर समीक्षा एवं पुनर्गठन प्रस्ताव को शीघ्र अंतिम रूप देकर लागू किया जाए, गैर-राजपत्रित कैडरों के भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं तथा पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु आवश्यक पदों का डायवर्जन किया जाए, 2014 से 2018 बैच के पीआर आईआरएस

अधिकारियों के लंबित सेवा एवं पदोन्नति संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। 1-1-2014 से आगे के आईटीओ अखिल भारतीय अंतर-क्षेत्रीय वरिष्ठता सूची शीघ्र अंतिम रूप देकर प्रकाशित की जाए, कर्मचारियों के हित में इंटर चार्ज ट्रांसफर पॉलिसी को पुनः बहाल किया जाए, भारतीय राजस्व सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन कर पदोन्नति एवं वरिष्ठता से संबंधित विसंगतियों को दूर किया जाए।

धरना प्रदर्शन में मुख्यत रविंद्र कुमार, सहायक आयकर आयुक्त, सुरेंद्र पाल, आयकर अधिकारी (मुख्यालय), सुनील कुमार, आयकर अधिकारी, विकास, आयकर अधिकारी पमित कुमार, सहायक जोनल सचिव, यशवीर सिंह, संयुक्त सचिव, अभिषेक मीना, अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक पटेल, दिनेश कुमार, रोहित कसाना, दीपक सिंह, प्रांजल अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, सचिन कुमार, उदल, अंकित यादव, संजय कुमार, राम सिंह, सूरजपाल मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780095 Articles

Share this story