ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत


प्रयागराज, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी गांव के समीप बुधवार को ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के राम किशुनपुर बसही गांव निवासी विकास (24) पुत्र लालमनि की मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि विकास घर से मोटरसाइकिल से प्रयागराज के लिए बुधवार भोर में निकला था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story