ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो घायल


प्रयागराज, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर गांव समीप शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी रंजीत (25) पुत्र सुरेश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि हादसे में रंजीत के दो पड़ोसी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि रंजीत अपने पिता को अस्पताल में देखने बाबूगंज गया था। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची थरवई थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story