दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल।

WhatsApp Channel Join Now
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल।


अमेठी, 08 मई (हि.स.)। अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आरएल ढाबा के सामने ग्राम पंडित का पुरवा की सीमा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार आसाराम (35) निवासी पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा ग्राम मुबारकपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी तथा गौतम (40) पुत्र राम भरोसे उम्र सवार थे। हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल का चालक विनय उर्फ बबलू पुत्र वीरू निवासी डोमडीह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी तथा उसके साथ बैठा दुर्गेश पुत्र सूरज लाल निवासी पूरे मिश्रण मजरे बड़ौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने शुक्रवार की रात्रि में बताया कि घायल विनय की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। दोनों मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में रखवाए गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story