अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


कानपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात तेज रफ्तार वाहन अज्ञात की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान बाबा नगर स्थित चतुर्वेदी बिल्डिंग निवासी अभय सचान (23) के रूप में हुई। उसके पिता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिवार में मां ऊषा और तीन बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि कीर्ति की शादी 20 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में होनी है। सबसे छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। पिता के निधन के बाद अभय ही टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करके परिवार पालन पोषण करता था।

देर रात वह एक साइट पर काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रहा था। नौबस्ता चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अभय को पुलिस निजी अस्पताल ले गई। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के लोग पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभय अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और उसके चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story