सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में घायल किसान की मौत


देवरिया, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बरहज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

बरहज थानेदार राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कपरवार घाट नौका टोला निवासी किसान अमरजीत यादव (32) का 25 अप्रैल को पैदल जाते समय वाहन ने कुचल दिया था। घायल की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक किसान अमरजीत अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story