वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
फर्रुखाबाद, 22 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी पैठान निवासी आत्माराम का पुत्र रौनक जाटव उर्फ रामू (20) बुधवार को अपने गांव में ही तंबाकू मशीन के चक्के को बदल रहा था। इसके बाद वह किसी काम से रायमपुर गांव में गया। जहां किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक को सीएचसी कायमगंज लेकर गई, जहां डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। मृतक रौनक तीन भाई व दो बहन हैं। उसकी मां मीना देवी की 8 साल पहले मौत हो चुकी है।
कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

