ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत


देवरिया, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावे धर्मागत पट्टी वार्ड नंबर 14 में मंगलवार को एक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव शर्मा (3) पुत्र अनिल शर्मा निवासी सिधावे धर्मागत पट्टी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उसी गांव का निवासी करीब 11 वर्ष का बालक ट्रैक्टर चला रहा था। घटना के समय वह ट्रैक्टर लेकर निकला था, तभी अचानक मासूम आरव अपने घर से निकल कर जा रहा था और ट्रैक्टर की चपेट आकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तरकुलवा थानेदार का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहालमामले की जांच शुरू कर दी है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story