पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार दिव्यांग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार दिव्यांग की मौत


औरैया, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र में

गुरुवार को सड़क हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी बाधित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ताल पुरवा गांव निवासी रघुनाथ यादव पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बिधूना–बेला मार्ग पर स्थित ताल पुरवा गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कूलर लदे पिकअप ने उसे

जोरदार टक्कर मार दी और साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही रघुनाथ यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित परिजन शव को सड़क पर रखकर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। इस सूचना पर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर स्थिति सामान्य हुई।

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story