ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत


मीरजापुर, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर मिल के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक सड़क पर लगाए गए रस्सी वाले डिवाइडर को पार करते समय गिर पड़ा और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सड़क पर लगाए गए अस्थायी रस्सी डिवाइडर और जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

वहीं कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश कुमार लालगंज कस्बा निवासी के रूप में हुई है। वह रस्सी डिवाइडर पार करते समय गिर गया और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story