बस से गिरकर अज्ञात व्यक्ति पहियों के नीचे आया, मौत

WhatsApp Channel Join Now
बस से गिरकर अज्ञात व्यक्ति पहियों के नीचे आया, मौत


बाराबंकी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में थाना रामनगर के बांदा बहराइच हाईवे पर बीती शुक्रवार देर रात अज्ञात बस से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया और विधिक कार्रवाई की।

रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 12:00 बजे रामनगर चौराहे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लखनऊ की ओर जा रही बस से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया और उसी के नीचे आ गया। घटना के बाद चालक युवक को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को सड़क किनारे हटवाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा यातायात सुचारु कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वह काली लोवर व बनियान पहने हुए था। मृतक की पहचान करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story