बाइक-स्कूटी की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
बाइक-स्कूटी की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल


अमेठी, 31 मई (हि.स.)। अमेठी जनपद अंतर्गत जामो कोतवाली क्षेत्र में रविवार को नहर पटरी मार्ग पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के उपाध्याय का पुरवा मजरे कस्थुनी निवासी अमित सरोज (30) और रामभवन सरोज (25) बाइक से मुसाफिरखाना से जामो की ओर आ रहे थे। जब वे गुरौली का पुरवा नहर पटरी मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार अमित सरोज, रामभवन तथा स्कूटी चालक अजमल (20) निवासी सूखी थाना जामो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामभवन और अजमल का इलाज जारी है।

कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story