औरैया : सड़क हादसे में बाइक सवार मां और तीन साल के बेटे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : सड़क हादसे में बाइक सवार मां और तीन साल के बेटे की मौत


औरैया, 20 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक मां और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा ऐरवा बस स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवानी देवी अपने परिवार के साथ सहायल क्षेत्र के पूरा कला गांव जा रही थीं। उनके साथ बाइक पर उनका मासूम बेटा पुष्पम भी सवार था।

जैसे ही वे ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि शिवानी देवी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिता और एक अन्य बच्ची इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story