हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत


अमेठी, 02 मई (हि.स.)। अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रिपोर्टिंग चौकी त्रिशुंडी स्थित सुल्तानपुर- प्रयागराज नेशनल हाईवे-330 पर इंडियन ऑयल के गैस बॉटलिंग प्लांट के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सुल्तानपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मई शुक्रवार को करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से निलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान नीलेश मिश्रा (30), पुत्र देवराज मिश्रा, निवासी मजिठी, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ की मौत हो गई है।

औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी चौकी के उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र ने शनिवार की शाम को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. उसका चालक मौके से फरार हो गया है। चालक की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story