ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत


फतेहपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेला गांव के पास बेकाबू डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल चालक सौरभ (22) पुत्र चंद्रगुप्त मौर्य, शबनम (35) पुत्री हामिद व इलमा (17) पुत्री सरीफ मौत हो गई। वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने, उसके संबंध में जानकारी जुटाने तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करें।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story