अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत, भाई घायल

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत, भाई घायल


फर्रुखाबाद, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिेले में मंगलवार कोनवाबगंज थाना क्षेत्र केमंझना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला बरतल निवासी प्रदीप कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रदीप की बहन राधा की आकस्मिक मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह पांच बजे वह छोटे भाई कुलदीप (30) के साथ बाइक से शमशाबाद गंगा घाट पर बहन की याद में दीप जलाने जा रहे थे। गांव जानकीपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में घायल दोनों भाइयों को सीएचसी लाया गया था, जहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story