युवा रालोद में तीन पदों पर नई नियुक्तियां, प्रियांशु श्रीवास्तव बने प्रदेश सचिव

WhatsApp Channel Join Now
युवा रालोद में तीन पदों पर नई नियुक्तियां, प्रियांशु श्रीवास्तव बने प्रदेश सचिव


लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल युवा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत तीन पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को नियुक्तियों की घोषणा करते हुए प्रियांशु श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव, एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह को लखनऊ का जिलाध्यक्ष और हरीश पटेल को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

सीतापुर निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लखनऊ निवासी एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह और सिद्धार्थनगर निवासी हरीश पटेल को अपने-अपने जनपदों में संगठन की कमान दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से युवा राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनसे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story