रालोद ने लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे को बताया पीड़ादायक, मृतकों के प्रति जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)'के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने सोमवार को लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए हृदय विदारक अग्निकांड में निर्दोष छात्रों की असमय मृत्यु के समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताया है।

उन्होंने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने इस घटना पर शोक व्यक्त करने के साथ साथ प्रशासन से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों और भवन निर्माण व प्रबंधन की कमियों का पता चल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story