रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ में बैठक संपन्न, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव बने

WhatsApp Channel Join Now
रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ में बैठक संपन्न, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव बने


रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ में बैठक संपन्न, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव बने


रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ में बैठक संपन्न, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव बने


अभि सिंघल जिलाध्यक्ष एवं संदीप गुप्ता महानगर अध्यक्ष मेरठ मनोनीत

मेरठ, 15 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के आबूलेन के हनुमान चौक स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक का मुख्य फोकस व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियों, विशेषकर जीएसटी की जटिलताएं, ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय बाजार पर पड़ रहे प्रभाव तथा संगठन के विस्तार पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने व्यापारियों के हितों को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय सचिव प्रभुद्ध कुमार, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान, राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी तथा मतलूब गौर ने भी व्यापारियों के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अभि सिंघल को मेरठ जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), दीपक अग्रवाल को प्रदेश सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) एवं संदीप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी एवं प्रभारी विनय प्रधान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story