रालोद में तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति, अमन पांडेय को छात्र लोकदल की कमान

WhatsApp Channel Join Now
रालोद में तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति, अमन पांडेय को छात्र लोकदल की कमान


लखनऊ, 24 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत मंगलवार को विभिन्न इकाइयों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। लखनऊ निवासी अमन पांडेय को छात्र रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजस्थान के अरुण चौधरी को युवा लोकदल और मुरादाबाद के पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रालोद के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी नियुक्तियों की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से की गई इन नियुक्तियों से संगठन की विभिन्न इकाइयों को नई जिम्मेदारी और दिशा मिलेगी। सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपने-अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story