रालोद से जुड़कर युवा अपने भविष्य का नवनिर्माण करें : रविन्द्र सिंह पटेल
लखनऊ/सोनभद्र, 24 अक्टूबर (हि.स.)। युवा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के तत्वावधान में सोनभद्र में शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन संयोजक युवा रालोद प्रयागराज के क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा रालोद प्रयागराज सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद रामसेवक सिंह पटेल तथा संचालन अभय सिंह पटेल व मंदीप सिंह ने किया।
युवा संवाद को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र सिंह पटेल ने युवाओं एवं किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, कि रालोद से जुड़कर अपने भविष्य का नवनिर्माण करें। उन्होंने युवा संवाद में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी की इतनी बड़ी संख्या देखकर अब एहसास हो गया है, रालोद को सोनभद्र में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पायेगा।
विशिष्ट अथिति क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज सूर्यप्रताप सिंह पंचू पटेल ने युवा संवाद की भव्यता कों देखकर आयोजको को बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व सोनभद्र जिला सीमा में हिन्दुआरी तिराहे पर युवा रालोद प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी व पार्टी नेता ठाकुर रोहित सिंह ने जोरदार स्वागत कर किसानों की पहचान ट्रैक्टर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह पटेल को बिठाकर चंडी होटल के रास्ते मां शीतला मंदिर पर माता के दर्शन पूजन कराकर, किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
नगर के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा रविन्द्र सिंह पटेल को पगड़ी बांधकर तथा काशी विश्वनाथ का चित्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव युवा रालोद विवेक चतुर्वेदी, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव अभय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय भारती, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशान्त विष्णु प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल, अनिल प्रताप सिंह, मीना पाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कलावती देवी, विरेन्द्र मिश्रा, अनूप केशरी महामंत्री व्यापार, राबिया शेख एवं समीना खान जिला महासचिव, जिला सचिव चिन्ता मौर्या, रिन्की कोल, रेहाना बेगम, गीता मौर्या, किरन मौर्या, देवी भारती, वरुण चौहान आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

