रालोद संसदीय बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न, पार्टी के साथ एनडीए को अधिक मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
रालोद संसदीय बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न, पार्टी के साथ एनडीए को अधिक मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प


रालोद संसदीय बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न, पार्टी के साथ एनडीए को अधिक मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प


लखनऊ/नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की संसदीय बोर्ड की प्रथम बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के कमेटी हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी ने की।

बैठक के प्रारंभ में संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों का आपस में परिचय हुआ तथा राष्ट्रीय लोकदल को नई दिशा एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह सहित संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की किसान, मजदूर और सामाजिक न्याय आधारित विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को अधिक सशक्त बनाने, सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढाने, संगठन के विस्तार को गति देने तथा चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर एनडीए को अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा द्वारा दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story