केंद्र में मजबूत हुए तो बनाएंगे हरित प्रदेश : डॉ. यशपाल

WhatsApp Channel Join Now
केंद्र में मजबूत हुए तो बनाएंगे हरित प्रदेश : डॉ. यशपाल


हाथरस, 19 मार्च (हि.स.)। जिले में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल गुरुवार को जिला कार्यालय मुरसान पहुंचे। बैठक कर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने जिला अध्यक्ष श्याम सिंह की मौजूदगी में शीर्ष नेतृत्व की योजना, नीतियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा और जिले में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से गरीब, किसानों की पैरवी करती रही है और लगातार पार्टी इसी प्रयास में जुटी है। हरित प्रदेश के सवाल पर डॉ. यशपाल बोले कि हरित प्रदेश बनाए जाने का मुद्दा पूरी तरह से केंद्र सरकार के हाथ में है। अगर भविष्य में हमारी पार्टी केंद्र में मजबूत हुई तो हम जरूर हरित प्रदेश बनाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, युवा रालोद जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story