कर्नल ब्रह्मपाल तोमर बने रालोद लखनऊ कार्यालय प्रभारी

WhatsApp Channel Join Now
कर्नल ब्रह्मपाल तोमर बने रालोद लखनऊ कार्यालय प्रभारी


लखनऊ, 22 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) को रालोद उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शनिवार को बताया कि कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। वे वर्ष 2013 से 2017 तक राष्ट्रीय लोकदल की आईटी विंग के प्रदेश संयोजक के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त पिछले एक दशक से वे प्रदेश में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं पूर्व सैनिकों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story