रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का गुरुवार को लखनऊ में प्रथम आगमन, कार्यकर्ता करेेंगे स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का गुरुवार को लखनऊ में प्रथम आगमन, कार्यकर्ता करेेंगे स्वागत


लखनऊ, 22 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुपम मिश्रा का गुरुवार 23 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ में पहली बार आगमन होगा। इस अवसर पर उत्साहित पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का अपराह्न 12:00 बजे प्रदेश मुख्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बुधवार को दी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि अनुपम मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पूर्व पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहते हुए संगठन और चुनावी रणनीति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। उनकी निष्ठा और राजनीतिक कुशलता को देखते हुए पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीते दिनों उन्हें उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story