रालाेद ने अमरेंद्र सिंह को हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया

WhatsApp Channel Join Now
रालाेद ने अमरेंद्र सिंह को हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया


लखनऊ, 27 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने गुरुवार काे अमरेंद्र सिंह को जनपद हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मनोनयन से जनपद में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। अमरेंद्र सिंह के अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें हरदोई जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हाेंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप हरदोई में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने अमरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि अमरेंद्र सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से हरदोई में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अपने समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को लगातार मजबूत कर रहा है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी द्वारा दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story