फर्रुखाबाद: उफनाई गंगा के पानी से स्कूल जलमग्न, शिक्षण कार्य बाधित

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: उफनाई गंगा के पानी से स्कूल जलमग्न, शिक्षण कार्य बाधित


फर्रुखाबाद, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुंचने की वजह से बुधवार को कमालगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय की तरफ गंगा की जलधारा ने कटान तेज कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन इस कटान को रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है, लेकिन कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी में आई उफान की वजह से रानेपुर विकासखंड क्षेत्र में लगभग सभी विद्यालय बंद चल रहे हैं। शिक्षकों को सुरक्षित स्थान पर बच्चों को पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन हालात यह हैं कि गुरुजी सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं।

किसान नेता अशोक कटिहार ने बुधवार को गंगा पार क्षेत्र का दौरा किया। उनका कहना है कि सवाल बाढ़ का नहीं बल्कि बाढ़ ग्रस्त कटरी क्षेत्र व राजेपुर ब्लाक जनपद फर्रुखाबाद के बच्चों की पढ़ाई का है। ज्यादातर स्कूल बंद हैं। गुरुजी या तो सड़क पर टहल रहे हैं या मौज में है। भाकियू नेता बताते है कि बाढ़ प्रभावित गांव आशा की मढैया, मजरा कंचनपुर, संबलपुर का दौरा किया। अपने परिवारजनों के साथ रहा। सब स्कूल बंद है।

बीएसए से फोन पर बात कर शिक्षा व्यवस्था ठीक करने,ई क्लास शुरू कराने के लिए कहा। पूर्व प्रधान रामबरन राजपूत से संवाद कराया। नैतिक जिम्मेदारी भी अधिकारियों को बताना पड़ता है, अधिकारी हाथ पैर हाथ रख कर बैठे हैं। बीएसए विश्वनाथ सिंह का कहना है कि स्कूलों में पानी भर जाने की वजह से शरणालयों में बच्चों की पढ़ाई की जा रही है। इस वजह से बच्चे कम मात्रा में स्कूल पहुंच रहे हैं ।

बीएसए का कहना है कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पूरे क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। गांव में पानी भरा होने के बाद भी नाव से दौरा किया जा रहा है ।वहीं, दूसरी तरफ विकासखंड कमालगंज के ग्राम शेरपुर सराय शेरपुर सराय में गंगा ने कटान तेज कर दिया है, जिससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। हालात यह है कि गंगा किसी समय इस गांव को नेस्तनाबूद लागू कर सकती है। हालांकि यहां कटान रोकने के लिए कार्य जारी है ।

अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सैलाब पर पूरे जिले में नजर रखी जा रही है, जहां-जहां कटान हो रहा है उसे रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं । उनका कहना है कि मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर 137. 10 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध ब तथा अन्य स्थानों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story