राजनीति से धर्म चलता है ताे बनते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश:ऋतेश्वर जी महाराज

WhatsApp Channel Join Now
राजनीति से धर्म चलता है ताे बनते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश:ऋतेश्वर जी महाराज


रायबरेली,08सितम्बर(हि. स.)।प्रसिद्ध कथावाचक व आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने रायबरेली में मंगलवार को कहा कि धर्मनीति से राजनीति चलती है तो देश विश्वगुरु बन जाता है लेकिन जब राजनीति से धर्म चलता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश बनते हैं। ऋतेश्वर महाराज कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति को धर्म के अनुसार चलना चाहिए न कि धर्म पर राजनीति होनी चाहिए। संत और सेना में कोई अंतर नहीं है। सैनिक भी संतत्व जीवन जीते हैं। राम मंदिर में एक सैनिक का होना बहुत अच्छा है। चढ़ावा प्रकरण पर ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत परेशान करती हैं लेकिन सरकार द्वारा सही समय पर कार्रवाई की गई , यह स्वागत योग्य है। आधुनिक तकनीक पर बात करते हुए ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि आज़कल तकनीक में काफ़ी प्रगति हुई है जिसका सदुपयोग होना चाहिए। एआई का सकारात्मक उपयोग कर कई समस्याओं को हल किया जा सकता है। इसके पहले कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने सपरिवार अपने आवास पर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story