रिफत मलिक ने राजकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय का कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
रिफत मलिक ने राजकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय का कार्यभार संभाला


प्रयागराज, 02 जून (हि.स)। शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के डीडीओ पद से स्थानांतरित होकर 2020 बैच की पीईएस अधिकारी रिफत मलिक ने राजकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रयागराज में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रियंका पल्लवी ने रिफत मलिक को कार्यभार ग्रहण कराया। मलिक ने इस महाविद्यालय में पठन-पाठन को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विद्यालय को नया गौरव प्रदान करने का वादा किया।

इस मौके पर विधि अधिकारी राजू यादव, रविंद्र नाथ यादव, मोहम्मद रफीक, पवन श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रताप एवं महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित था। इस महाविद्यालय को नयी प्रधानाचार्या मिलने पर महाविद्यालय के स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया और वादा किया कि प्रधानाचार्या के साथ पूर्ण सहयोग से सभी स्टाफ कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story