कोहरे के मौसम में चार रेलगाड़ियों के नंबरों में संशोधन
मुरादाबाद, 19 नवम्बर (हि.स.)। आगामी शीतकालीन मौसम में कोहरे की संभावना को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल मे संचालित चार गाड़ियों के नंबर में परिवर्तन किया गया है, गाड़ी संख्या संशोधन उपरांत कोहरे के कारण निरस्तीकरण किया गया है। कोहरे के मौसम में 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक रेलगाड़ियों के निरस्तीकरण एवं परिचालन आवृत्ति में कमी के संबंध में पूर्व में सूचना जारी की गई हैं।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12207 (काठगोदाम-जम्मूतवी) -साप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार) इसकी संशोधित रेलगाड़ी संख्या 14695 है। गाड़ी संख्या संशोधन उपरांत निरस्तीकरण आगामी 12 जनवरी से 2 मार्च तक है। गाड़ी संख्या 12208 (जम्मूतवी-काठगोदाम) साप्ताहिक (प्रत्येक रविवार) संशोधित गाड़ी संख्या 14696 है, गाड़ी संख्या संशोधन उपरांत निरस्तीकरण अवधि 10 जनवरी से 28 फरवरी तक है। गाड़ी संख्या 12209 (कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम) - साप्ताहिक ( प्रत्येक मंगलवार ) संशोधित गाड़ी संख्या 14697 है। गाड़ी संख्या संशोधन उपरांत निरस्तीकरण अवधि 12 जनवरी से 02 मार्च तक है। गाड़ी संख्या 12210 (काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल) -साप्ताहिक (प्रत्येक सोमवार) संशोधित गाड़ी संख्या 14698 है। गाड़ी संख्या संशोधन उपरांत निरस्तीकरण अवधि 11 जनवरी से 01 मार्च तक है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

