प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश


बागपत, 29 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने गुरुवार को जनपद बागपत के जनप्रतिनिधियों, भाजपा-रालोद पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के समग्र विकास, कानून व्यवस्था, जनसमस्याओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण त्वरित और प्रभावी ढंग से किया जाए । शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद बागपत का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में सांसद राजकुमार सांगवान, बड़ौत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर, जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल, पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story