एसडीएम सदर ने राजस्व निरीक्षक संघ के विजयी पदाधिकारियों को सौंपा प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम सदर ने राजस्व निरीक्षक संघ के विजयी पदाधिकारियों को सौंपा प्रमाण पत्र


एसडीएम सदर ने राजस्व निरीक्षक संघ के विजयी पदाधिकारियों को सौंपा प्रमाण पत्र


गोरखपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, जनपद शाखा गोरखपुर के निर्वाचन उपरांत विजयी पदाधिकारियों को एसडीएम सदर दीपक गुप्ता द्वारा पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रविवार को सदर तहसील सभागार में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र एसडीएम सदर ने सौंपा।

निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर लालजी पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, मंत्री पद पर हरिप्रकाश श्रीवास्तव, उप मंत्री पद पर भगवान प्रसाद, संगठन मंत्री पद पर लालचन्द, कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रसाद तथा ऑडिटर पद पर संतोष कुमार गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए।

एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए राजस्व विभाग के हितों तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करना ही प्रगति का मार्ग है।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशासन एवं चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story