संस्था ने समाजसेवी राम आसरे गुप्ता को किया सम्मानित, नए सदस्यों का अभिनंदन
औरैया, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में श्री गोपाल सेवा संस्थान उ.प्र. के तत्वावधान में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. की ओर से रविवार को गोपाल वाटिका आश्रम में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के जल-कल विभाग से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए समिति के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी राम आसरे गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने श्री गुप्ता के सामाजिक जीवन, सेवाभाव एवं कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, मोती माला, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण भेंट कर अभिनंदन किया। समिति की ओर से जनहित एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समिति की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का भी अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, शिक्षक प्रदीप गुप्ता एवं शिक्षक प्रशांत अवस्थी ने संस्था द्वारा यमुना तट, जनहित और जरूरतमंद लोगों की सेवा में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
समारोह में प्रमुख रूप से महिला शक्ति कंचन एवं लवी, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, शेखर गुप्ता, विनय पुरवार, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), संतोष कुशवाहा, संजय अग्रवाल, आदित्य कुमार पोरवाल, विपिन पोरवाल (बंटू), नरेश चंद्र शिवहरे, समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), भाजपा नेता कपिल गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, शिक्षक अनूप गुप्ता, योगेंद्र सिंह कुक्कू ठाकुर, हरिओम गुप्ता (बॉस), अनिल पुरवार, संजू पुरवार, सतीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

