ड्रोन उड़ान की करें प्रभावी माॅनिटरिंग, अफवाहों को रोके जिम्मेदार अधिकारी: स्वतंत्र देव सिंह

WhatsApp Channel Join Now
ड्रोन उड़ान की करें प्रभावी माॅनिटरिंग, अफवाहों को रोके जिम्मेदार अधिकारी: स्वतंत्र देव सिंह


प्रयागराज, 03 अक्टूबर (हि.स.)। ड्रोनों के उड़ान की प्रभावी माॅनिटरिंग की जाय और ग्रामीण क्षेत्रों अफवाहों को रोके जाने एवं चोरी के प्रकरणों में एफआइआर दर्ज कराते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। यह बात शुक्रवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस आयुक्त ड्रोनों के उड़ान की प्रभावी मानिटरिंग कराते हुए अफवाहों को रोके जाने एवं चोरी के प्रकरणों में एफआइआर दर्ज कराते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिए कहा है।समय सीमा में निपटाएं जमीन विवाद

बैठक में समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी तहसीलों एवं थानों में कार्यपद्धति में गुणात्मक सुधार लाये जाने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जमीन से जुड़े विवादों, धारा-24 एवं दाखिल खारिज से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करें ।रवि की बुआई करने को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों उर्वरक मंत्री ने कहा कि आलू एवं रबी फसल की बुआई का समय नजदीक होने के दृष्टिगत किसानों को डीएपी खाद व अन्य उर्वरकों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को विधानसभावार जनप्रतिनिधियों, एवं अधिकारियों एवं सहकारी समितियों के साथ बैठक करते हुए खाद की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए है। मंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा-24 एवं दाखिल खारिज से सम्बंधित प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जमीन से सम्बंधित छोटे से छोटे मामलों को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर जाकर उसका निस्तारण बिना पक्षपात के पारदर्शिता के साथ समय से सुनिश्चित करें, जिससे कि उसके कारण लोगो के बीच अनावश्यक विवाद न उत्पन्न होने पाये। उन्होंने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लेखपालों की कार्यप्रणाली के बारे में शिकायतें प्राप्त होती रहती है। उन्होंने ऐसे लेखपालों को जिनकी शिकायत अधिक है तथा जो लम्बे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात है, उनको चिन्हित करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए कहा है।

मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने एवं विद्युत बिल में अनियमित्ता से सम्बंधित शिकायतों को निस्तारित करने और खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को समयसीमा में बदलवाने के निर्देश दिए है।

प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज एवं मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ.प्र. स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी,सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह,विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य के.पी. श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story