मुरादाबाद : सर्किल रेट की 35 आपत्तियों का निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : सर्किल रेट की 35 आपत्तियों का निस्तारण


मुरादाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर दर्ज कराई गई 45 में 35 आपत्तियों प्रशासन ने निस्तारण कर दिया। जबकि 10 आपित्तयों पर जिलाधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है। नया सर्किल रेट एक सितंबर से लागू किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सर्किल रेट की आपत्तियों पर सुनवाई हुई। कमेटी के सामने रखी गई आपत्तियों पर डीएम के सामने चर्चा की गई। इसके बाद 35 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। 10 आपत्तियों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। जिसपर डीएम ने कमेटी से रिपोर्ट मांगी है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम आदि मौजूद रहीं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story